🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मंटेना कंपनी की 270 करोड़ रुपयों की बैंक गारंटी नवीनीकरण न होने पर एनकैश की जायेगी

👤
DD
👁 1685 व्यूज
📍 Bhopal
मंटेना कंपनी की 270 करोड़ रुपयों की बैंक गारंटी नवीनीकरण न होने पर एनकैश की जायेगी
3 जुलाई 2021। प्रदेश के बहुचर्चित ई-टेण्डरिंग घोटाले में शामिल तथा जल संसाधन विभाग के हजारों करोड़ रुपयों के विभिन्न ठेके लेने वाली हैदराबाद बेस्ड मेसर्स मंटेना कंपनी की करीब 270 करोड़ रुपयों की बैंक गारंटी पर राज्य सरकार ने अपनी निगाह बैठा दी है।
राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता मदन सिंह डावर ने अपने सभी मैदानी मुख्य अभियंताओं को लिखित हिदायत भेजकर कहा है कि मेसर्स मंटेना एवं संयुक्त भागीदारी फर्मों की विभाग के पास जमा अधिकतम राशि बैंक गारंटी के रुप में जमा है, इनमें अधिकतम बैंक गारंटियों की वैद्यता जुलाई से दिसम्बर 2021 तक ही है। बैंक गारंटी वैद्यता हेतु संबंधित कार्यपालन यंत्री एवं संभागीय लेखा अधिकारी उत्तरदायी हैं। इसलिये समस्त बैंक गारंटियां नियमानुसार नवीनीकृत कराई जायें। बैंक गारंटी का नवीनीकरण न होने की स्थिति में बैंक गारंटी समाप्त होने की अवधि के एक सप्ताह पूर्व इसका नगीदकरण कर एफडीआर के रुप में परिवर्तित कराये जाने की कार्यवाही हेतु संबंधिसत कार्यपालन यंत्रियों को निर्देशित करें। नियमानुसार कार्यवाही न होने की स्थिति में कार्यपालन यंत्री एवं संभागीय लेखा अधिकारी इसके लिये उत्तरदायी होंगे।
उल्लेखनीय है कि मेसर्स मंटेना कंपनी के ई-टेण्डरिंग घोटाले में ईडी भी कार्यवाही कर चुका है तथा छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स परियोजना में एडवांस भुगतान के मामले में दो प्रभारी कार्यपालन यंत्रियों आशिष महाजन एवं अरुणेन्द्र नाथ शर्मा को निलम्बित कर आरोप-पत्र जारी किये जा चुके हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि मंटेना कंपनी की 270 करोड़ रुपयों की बैंक गारंटियों को नीवीनकृत न होने पर एनकैश किया जायेगा। इस कंपनी के पास विभाग के बहुत सारे ठेके हैं।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :