🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सात नये मेडिकल कालेजों में और बनी आर्गन डोनेशन आथोराईजेशन समितियां

👤
DD
👁 1426 व्यूज
📍 Bhopal
सात नये मेडिकल कालेजों में और बनी आर्गन डोनेशन आथोराईजेशन समितियां
भोपाल 3 सितंबर 2021। राज्य सरकार ने सात नये सरकारी मेडिकल कालेजों में और आर्गन डोनेशन आथोराईजेशन समितियां गठित कर दी हैं। ये समितियां ही दान में मिले मानव अंगों के प्रतिरोपण की अनुमति प्रदान करती है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उज्जैन संभाग स्तरीय प्राधिकारी समिति का अध्यक्ष शासकीय मेडिकल कालेज रतलाम के डीन, शहडोल संभाग स्तरीय समिति का अध्यक्ष शासकीय मेडिकल कालेज शहडोल के डीन, दतिया जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष शा. मेडिकल कालेज दतिया के डीन, छिन्दवाड़ा जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष शा. मेडिकल कालेज छिन्दवाड़ा के डीन, शिवपुरी जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष शा. मेडिकल कालेज शिवपुरी के डीन, खण्डवा जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष शा. चिकित्सा महाविद्यालय खण्डवा के डीन तथा विदिशा जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष शा. मेडिकल कालेज विदिशा के डीन को बनाया गया है।
उक्त समितियों में संबंधित मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रमुख को सदस्य सचिव एवं शल्य क्रिया विभाग के प्रमुख को सदस्य बनाया गया है। इसमें आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा नामांकित प्रत्यारोपण से संबंधित दो स्वशासी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जिले के सीएमएचओ भी सदस्य बनाये गये हैं।
यह काम करेगी समिति :
उक्त समितियां दान में मिलने वाले मानव अंग के प्रत्यारोपण के लिये अनुमति प्रदान करेगी। वह इस बात का परीक्षण करेगी कि प्रत्यारोपण के लिये मानव अंग किसी रिश्तेदार यानि मां-बाप, बहन-भाई ने ही दिया है। वह यह बात भी देखेगी कि मानव अंग प्रत्यारोपण के लिये धन लेकर अंग तो नहीं लिया गया है। दरअसल केंद्र सरकार ने 27 साल पहले मानव अंग प्रतिरोपण अधिनियम 1994 बनाया हुआ है तथा इसके वर्ष 2014 में नये नियम बनाये गये तथा इन्हीं नियमों के अनुसार, ये समितियां बनाना होती हैं। राज्य सरकार पहले छह सरकारी मेडिकल कालेजों में यह समितियां बना चुका है और अब सात नये मेडिकल कालेजों में और इन समितियों का गठन कर दिया गया है जिससे उक्त क्षेत्र के लोगों को मानव अंग प्रत्यारोपण की अनुमति प्राप्त करने के लिये दूरदराज नहीं भटकना पड़े।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि छह समितियां पहले बना दी गई थीं तथा अब सात और नई समितियां बना दी गई हैं। ये समितियां सिर्फ ब्लड रिलेशन वाले मामलों में ही प्रत्यारोपण की अनुमति देती है, गैर ब्लड रिलेशन वाले मामलों में आवेदक को कोर्ट से अनुमति लेने के लिये कहा जाता है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :