🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सीएम हेल्पलाईन की तरह अब केंद्र के सीपीग्राम्स में आई शिकायतों का भी निराकरण करना होगा

👤
DD
👁 1221 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम हेल्पलाईन की तरह अब केंद्र के सीपीग्राम्स में आई शिकायतों का भी निराकरण करना होगा
अभी तक 90 हजार से अधिक शिकायतें निराकृत नहीं हुई

भोपाल 8 सितंबर 2021।राज्य सरकार के विभागों एवं जिला कार्यालयों को अब सीएम हेल्पलाईन की तरह केंद्र सरकार के सीपीग्राम्स (सेन्ट्रलाईज्ड पब्लिक ग्रीवान्सेस रिड्रेस एण्ड मानिटरिंग सिस्टम) पोर्टल पर आई शिकायतों का भी समय पर निराकरण करना होगा। इस संबंध में राज्य के लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने निर्देश जारी कर दिये हैं। सीपीग्राम्स पोर्टल पर इस समय मप्र के 58 विभागों की कुल 50 हजार 239 तथा 50 जिलों की 39 हजार 907 शिकायतें (कुल 90 हजार 146) निराकरण के लिये लंबित हैं।
प्रमुख सचिव ने अपने निर्देश में कहा है कि सीपीग्राम्स पोर्टल पर आई शिकायतों का निराकरण 45 दिवस में करना जरुरी है। इन शिकायतों का निराकरण सीएम हेल्पलाईन के समान एल-1, एल-2 एवं एल-3 अधिकारियों द्वारा की जाना है।
क्या है सीपीग्राम्स पोर्टल :
सीपीग्राम्स पोर्टल केंद्रीय कार्मिक विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर कोविड-19 संबंधी तथा अन्य शिकायतें दर्ज होती हैं। लेकिन इस पोर्टल पर ये शिकायतें नहीं ली जाती हैं : एक, न्यायाधीन मामले अथवा ऐसे मामले जो किसी न्यायालय के अधिनिर्णय से संबंधित हों। दो, व्यक्तिगत और पारिवारिक विवादों की शिकायतें। तीन, सूचना के अधिकार के संबंध में। चार, ऐसी कोई अन्य शिकायत जिससे देश की क्षेत्रीय अखंडता अथवा अन्य राष्ट्रों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध प्रभावित हों। पांच, सिर्फ सुझावों को देने के बारे में।
यह है शिकायतों की स्थिति :
सरपीग्राम्स पोर्टल पर मप्र के गृह विभाग से संबंधित सर्वाधिक 13 हजार 11 शिकायतें लंबित हैं। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग की 3 हजार 949, पंचायत विभाग की 3 हजार 844 तथा नगरीय प्रशासन विभाग की 3 हजार 707 शिकायतें लंबित हैं।
इसी प्रकार, प्रदेश के जबलपुर जिले की 799, सतना जिले की 2 हजार 362, छतरपुर जिले की 680, सिंगरौली जिले की 563 तथा छिन्दवाड़ा जिले की 266 शिकायतें निराकरण के लिये लंबित हैं।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :