🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

जल जीवन मिशन में 2521 करोड़ से अधिक के कार्य मंजूर

👤
DD
👁 1545 व्यूज
📍 Bhopal
जल जीवन मिशन में 2521 करोड़ से अधिक के कार्य मंजूर
ग्रामीण क्षेत्र की अब तक की सर्वाधिक 2840 जलसंरचनाएँ शामिल
भोपाल 11 सितम्बर 2021। मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र की जल व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की कारगर पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 2521 करोड़ 23 लाख 44 हजार रूपये लागत की जलप्रदाय योजनाओं की जल जीवन मिशन में मंजूरी दी है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की अब तक की सर्वाधिक 2840 जलसंरचाएँ शामिल हैं।

अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मलय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 45 जिलों की ग्रामीण जलप्रदाय योजनाओं से जुड़े 2840 प्राप्त प्रस्तावों का नियमानुसार परीक्षण कर सक्षम अनुमोदन उपरांत स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पहलीबार इतनी बड़ी राशि की जलप्रदाय योजनाओं की एकजाई मंजूरी दी गई है। विभाग का मैदानी अमला यथाशीघ्र जलप्रदाय योजनाओं को पूरा कर ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगा।

प्रदेश की समूची ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निरंतर जल -संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक करीब 3260 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा चुकी है।

जल जीवन मिशन जल गुणवत्ता प्रभावित ग्रामों, सांसद आदर्श ग्रामों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल्य ग्रामों को प्राथमिकता में रखा जाता है। लोक स्वास्‍थ्य यांत्रिकी विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष (31 मार्च 22) तक ग्रामीण आबादी को कुल 22 लाख 805 नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था। विभाग द्वारा एकजाई 2840 जलप्रदाय योजनाओं की इस मंजूरी से आगामी माहों में विभाग की सुनियोजित और समयबद्ध कार्रबाई से शेष लक्ष्य को पूरा किया जायेगा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दी गई स्वीकृति में भोपाल जिले की 31, रायसेन 53, सीहोर 17, विदिशा 37, राजगढ़ 37, होशंगाबाद 97, बैतूल 194, हरदा 44, धार 34, झाबुआ 14, खरगोन 148, बड़वानी 07, खण्डवा 57, उज्जैन 29, नीमच 03, शाजापुर 29, रतलाम 80, आगर मालवा 11, देवास 107, मंदसौर 64, ग्वालियर 28, अशोकनगर 19, शिवपुरी 39, दतिया 02, गुना 23, मुरैना 266, श्योपुर 27, भिण्ड 46, सागर 82, पन्ना 11, छतरपुर 57, टीकमगढ़ 06, जबलपुर 205, कटनी 57, मण्डला 90, बालाघाट 28, नरसिंहपुर 26, डिण्डौरी 51, छिन्दवाड़ा 207, सिवनी 183, रीवा 145, सतना 23, सीधी 55, शहडोल 40, तथा अनूपपुर जिले की 31 जल संरचनाएँ शामिल हैं। मिशन में नवीन जलप्रदाय योजनाओं के साथ ही विभिन्न ग्रामों में पूर्व से र्निमित पेयजल अधोसंरचनाओं को नए सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत भी कार्य किये जायेंगे।
Tags :