🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मप्र में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा पुरुषों से ज्यादा हुई

👤
DD
👁 1939 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा पुरुषों से ज्यादा हुई
डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 23 सितंबर 2021। मप्र में जीवन प्रत्याशा (जीने की अधिकतम आयु) पुरुषों की तुलना में महिलाओं की ज्यादा हो गई है। राज्य के योजना विभाग के मुताबिक, भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल एवं सेन्सस कमिश्नर ऑफ इंडिया द्वारा जारी सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट के अनुसार मप्र में प्रति व्यक्ति औसत आयु 66.5 वर्ष पाई गई है तथा भारत देश की प्रतिव्यक्ति औसत आयु 69.4 वर्ष है। इस हिसाब से मप्र की प्रतिव्यक्ति औसत आयु भारत देश से 2.9 वर्ष कम है।
मप्र में पुरूषों की औसत आयु 64.8 वर्ष है तथा महिलाओं की औसत आयु 68.5 प्रतिशत है और इस प्रकार मप्र में पुरूषों की औसत आयु महिलाओं की तुलना में 3.7 वर्ष कम है। इसी प्रकार मप्र में ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिव्यक्ति औसत आयु 65.3 वर्ष है तथा शहरी क्षेत्र में औसत आयु 70.5 वर्ष है और इस हिसाब से ग्रामीण क्षेत्र में प्रति व्यक्ति औसत आयु शहरी क्षेत्र की तुलना में 5.2 वर्ष कम है।
प्रति व्यक्ति आय :
योजना विभाग के अनुसार, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय (प्रचलित भावों पर) वर्ष 2004-05 में 15442 रूपये, 2010-11 में 32453 रूपये, 2015-16 में 62080 रूपये एवं 2019-20 में 1,03,288 रूपये रही है। प्रदेश की स्थिर भावों पर प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2004-05 में 15442 रूपये 2010-11 में 21706 रूपये, 2015-16 में 47351 रूपये एवं 2019-20 में 62,236 रूपये रही है।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर :
योजना विभाग के अनुसार, प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 173 प्रति लाख जीवित जन्म है एवं प्रदेश में सेम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की जारी रिपोर्ट अनुसार शिशु मृत्यु दर 48 प्रति हजार जीवित जन्म है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मातृ मृत्यु दर का मप्र का 18वां एवं शिशु मृत्यु दर का मप्र का 36वां स्थान है।
Tags :