🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अवैध रेत खनन पर 28 करोड़ अर्थदण्ड वसूला जायेगा

👤
DD
👁 1740 व्यूज
📍 Bhopal
अवैध रेत खनन पर 28 करोड़ अर्थदण्ड वसूला जायेगा
राजसात एक्सकेवेटर वाहन नीलाम होगा
24 सितंबर 2021। प्रदेश के अनूपपुर जिले में रेत का अवैध खनन करने वाले ठेकेदार से न केवल 28 करोड़ 31 लाख 70 हजार रुपये अर्थदण्ड वसूला जायेगा बल्कि अवैध खनन के दौरान राजसात हुण्डई कंपनी के एक्सकेवपेटर वाहन को नीलाम भी किया जायेगा।
दरअसल ठेकेदार कमलेश सिंह चंदेल को अनुपपुर जिले के ग्राम चचाई में सोन नदी पर 5 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2020 तक ठेका स्वीकृत था। खनिज निरीक्षक ने 8 जुलाई 2017 को निरीक्षण में पाया कि स्वीकृत क्षेत्र से बाहर बाबाकुटी शिथिलीकरण टैंक के समीप 97 हजार 390 घनमीटर रेत का अवैध उत्खनन एक्सकेवेटर वाहन द्वारा कराया गया जिस पर वाहन जब्त कर 28 करोड़ 31 लाख 70 हजार रुपये अर्थदण्ड लगाया गया। 5 मार्च 2019 को जिला कलेक्टर ने इस अर्थदण्ड को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके खिलाफ संचालक खनिज को 9 अप्रैल 2019 को अपील की गई जिसे पुन: कलेक्टर अनूपपुर के पास निराकरण हेतु भेजा गया। लेकिन इस बार भी कलेक्टर ने अर्थदण्ड वसूलने एवं राजसात वाहन नीलाम करने के आदेश दिये। इस बार ठेकेदार ने राज्य शासन के समक्ष अपील की परन्तु राज्य शासन ने भी इस अपील को निरस्त कर दिया है। इससे ठेकेदार से अब अर्थदण्ड की वसूली भी होगी और राजसात वाहन की नीलामी भी की जायेगी।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :