27 अक्टूबर 2021। मप्र के आईएएस कैडर का हर पांच साल में रिव्यु यानि पुनरीक्षण होता है। इसके लिये केंद्र सरकार ने एक चेकलिस्ट बनाई हुई है। इसे भरकर केंद्र के कार्मिक विभाग को भेजना होता है। यह कार्य राज्य का सामान्य प्रशासन विभाग दुष्कर मान रहा है, इसलिये अब ऐसे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को सलाहकार के रुप में नियुक्त किया जा रहा है जो इस कार्य में दक्ष है।
यह सलाहकार आईएएस कैडर के सभी नियमों/विनियमों एवं आईएएस कैडर के पांच साला पुनरीक्षण से संबंधित ज्ञान रखने वाला होगा। इसे पहले एक साल के लिये 60 हजार रुपये प्रतिमाह पर नियुक्ति दी जायेगी तथा जरुरत पडऩे पर इसे एक साल और रखा जा सकेगा। दरअसल, आईएएस कैडर रिव्यु में नये पदों आदि के बारे में जानकारी केंद्र को भेजना होती है। इसके लिये वर्तमान में उपस्थित सभी आईएएस अधिकारियों एवं उनके पदों का डेटा एकत्रित किया जाता है। नये कितने पद जरुरी हैं, इसके भी प्रस्ताव बनाने होते हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि आईएएस कैडर का रिव्यु किया जाना है तथा इसकी एक चैकलिस्ट भी होती है। इस कार्य के लिये बहुत सारी जानकारियां एकत्रित करना होती है जिसमें काफी समय लगता है।
एमपी के आईएएस कैडर रिव्यु के लिये अब सलाहकार नियुक्त होगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2008
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















