🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सी- प्लेन के जरिये मप्र में जल पर्यटन को लगेंगे पंख...

👤
DD
👁 2149 व्यूज
📍 Bhopal
सी- प्लेन के जरिये  मप्र में जल पर्यटन को लगेंगे पंख...
बरगी सहित सात जलाशय सी-प्लेन चलाने के लिये चिन्हित

डॉ. नवीन जोशी

6 दिसंबर 2021। राज्य सरकार ने मप्र के सात जलाशयों को सी-प्लेन (पानी में उतरने वाले विमान) चलाने के लिये चिन्हित कर लिया है और इन्हें स्वीकृत करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के विमानन विभाग को भेज दिया है जो अब अपनी सी-प्लेन नीति के तहत निजी क्षेत्र से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट मांगेगा।
ये सात जलाशय चिन्हित हुये :
जबलपुर जिले में मैकल बोट क्लब एण्ड रिसोर्ट बरगी जलाशय, मंदसौर जिले में हिंजाला बोट क्लब एण्ड रिसोर्ट गांधी सागर जलाशय, खण्डवा जिले में हनुवंतियां बोट क्लब एण्ड रिसोर्ट इंदिरा सागर जलाशय, भोपाल-सीहोर जिले में कोलार जलाशय, होशंगाबाद जिले में तवा जलाशय, ग्वालियर जिले में तिगरा जलाशय तथा इंदौर जिले में यशवंत सागर जलाशय।
पर्यटन नीति के तहत किया :
राज्य सरकार अपनी पर्यटन नीति के तहत ये जलाशय चिन्हित किये हैं। इनमें एमफीबियन (पानी एवं जमीन दोनों पर चलने वाले) पर्यटक वाहन भी चलाये जा सकेंगे। इसके लिये न्यूनतम पंूली निवेश एक करोड़ रुपये आवश्यक होगा जिस पर 25 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी जोकि अधिकतम दस करोड़ रुपयों तक हो सकेगा।
चेकलिस्ट अनुसार भेजा प्रस्ताव :
दरअसल एविएशन विषय पूरी तरह केंद्र सरकार के पास है। इसलिये राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की चेकलिस्ट के अनुसार उक्त सातों जलाशयों का सर्वे कर उनके बारे में अपेक्षित जानकारी भेजी है। प्रस्ताव में बताया गया है कि इन जलाशयों में लहरें सी-प्लेन के अनुकूल रहती हैं तथा इन जलाशयों से बर्ड सेंचुरी 5 से 10 किमी दूर है जिससे सी-प्लेन के पंखों से पक्षियों के टकराने की संभावना भी नहीं है। इसके अलावा, इन स्थलों पर पर्यटक भी भारी मात्रा में आते हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि ये सातों जलाशय जल संसाधन विभाग के हैं तथा अभी पर्यटन योजना में हैं। जब इन पर सी-प्लेन चलाने की स्थिति आयेगी तब हम एनओसी जारी करेंगे।
Tags :