🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

स्पीकर ने अपनी स्थापना का व्यय 24 लाख रुपये कराया

👤
DD
👁 2481 व्यूज
📍 Bhopal
स्पीकर ने अपनी स्थापना का व्यय 24 लाख रुपये कराया


डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 8 जनवरी 2022। मप्र विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम ने अपनी स्थापना का व्यय 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 24 लाख रुपये प्रति वर्ष करा लिया है। इसके लिये मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम 1990 में बदलाव कर दिया गया है।
वर्ष 2018 के बाद अब इसमें वृध्दि की गई है। विधानसभा के अध्यक्ष को मप्र विधानसभा सचिवालय सेवा अधिनियम 1981 के तहत बने मप्र विधानसभा सचिवालय भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम 1990 के तहत अधिकार होते हैं कि वे अपनी निजी पदस्थापना में छह माह के लिए किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर रख सकते हैं तथा इसके लिए उन्हें एक निश्चित सालाना बजट दिया जाता है, जिसके अंतर्गत वे इन अस्थाई रुप से रखे गए लोगों को मासिक पारिश्रमिक देते हैं।
वर्ष 2014 में यह स्थापना व्यय 15 लाख रुपये था जिसे तत्कालीन स्पीकर सीतासरन शर्मा ने वर्ष 2018 में बढ़वाकर 20 लाख रुपये करवा लिया था जो अब 24 लाख हो गया है। इस बजट को बढ़ाने के लिए राज्य के वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था जिसने स्वीकृति दे दी है।
दरअसल, स्पीकर की निजी पदस्थापना में अस्थाई रुप से नियुक्त कर्मियों को आगे भी सेवा में जारी रखने के लिए उन्हें छह माह बाद कुछ समय के लिए ब्रेक दे दिया जाता है तथा फिर उन्हें दोबारा अस्थाई नियुक्ति दे दी जाती है।
Tags :