भोपाल 8 जनवरी 2022। प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत आने वाले आबकारी कार्यालय के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को आगामी 31 जनवरी तक अपना वार्षिक सम्पत्ति विवरण अब ऑनलाईन देना होगा। विभाग इस प्रकार आये सम्पत्ति विवरण की जांच भी करेगा। यह सम्पत्ति विवरण 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक का होगा। 31 जनवरी के बाद विवरण नहीं लिया जायेगा।
आबकारी अधिकारियों को यदि उनकी सम्पत्ति कुछ नहीं है तो उसे निल लिखकर प्रदर्शित करना होगा। वे इलेक्ट्रानिक फार्म को भरकर या मेनुअली भरकर उसका पीडीएफ बनाकर अपलोड कर सकेंगे। ऑनलाईन भरने के लिये आबकारी अधिकारी का ई-मेल अकाउण्ट होना जरुरी होगा और जिन अधिकारियों ने अभी तक ई-मेल अकाउण्ट नहीं बनाये हैं, उन्हें बनावाने होंगे। विभाग ने स्पष्ट रुप से कहा है कि ऑनलाईन वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण प्रेषित करने का यह कदापि तात्पर्य नहीं होगा कि विभाग ने उसे स्वीकार कर लिया है। स्वीकृति प्रदान करने के लिये उसका विधिवत परीक्षण किया जायेगा।
आबकारी अधिकारियों को अब सम्पत्ति विवरण ऑनलाईन देना होगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2612
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















