🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में अब लोकायुक्त नहीं नियुक्त कर सकेंगे मनरेगा लोकपाल

👤
DD
👁 2824 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में अब लोकायुक्त नहीं नियुक्त कर सकेंगे मनरेगा लोकपाल
23 जनवरी 2022। प्रदेश में अब लोकायुक्त की अनुशंसा पर मनरेगा लोकपाल नियुक्त नहीं होंगे, बल्कि इसके लिये राज्य सरकार द्वारा बनाई एक सिलेक्शन कमेटी की सिफारिश पर इनकी नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पहली बार केंद्र सरकार के मनरेगा (महात्मा गांधी नेशनल रुरल एम्प्लायमेंट गारंटी) एक्ट 2005 के तहत नये नियम बनाये हैं जो आगामी 15 जनवरी के बाद पूरे प्रदेश में प्रभावशील किये जायेंगे।
दरअसल प्रदेश के करीब सत्रह जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त हैं। लेकिन इनकी नियुक्ति केंद्र सरकार के मनरेगा नियमों के तहत लोकायुक्त की अनुशंसा पर की जा रही थी। चूंकि राज्य सरकार को इन लोकपालों की नियुक्ति के लिये अपने स्वयं के नियम बनाने थे और उसने सोलह सालों से बनाये नहीं थे, इसलिये अब जाकर ये नियम बनाये गये हैं। नये नियमों के अनुसार, अब सभी 52 जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किये जायेंगे तथा इनकी नियुक्ति एक चयन समिति की सिफारिश पर होगी। यह चयन समिति किसी अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई जायेगी जिसमें केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय का प्रतिनिधि तथा केंद्र द्वारा नियुक्त ख्यात विशेषज्ञ सदस्य होंगे जबकि राज्य के पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव समिति के संयोजक बनेंगे।
नये नियमों के अनुसार, मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति दो सल के लिये की जायेगी तथा उसे प्रत्ये बैठक के लिये एक हजार रुपये परिश्रमिक दिया जायेगा तथा यह पारिश्रमिक एक माह में 20 हजार रुपये से अधिक नहीं होगा। लोकपाल को मनरेगा में गड़बड़ी से संबंधित शिकायत की जा सकेगी। यदि लोकपाल फील्ड में जाकर जांच करना चाहता है तो उसे सरकारी वाहन की सुविधा आने-जाने के लिये दी जायेगी या स्वयं का वाहन होने पर उसके व्यय की प्रतिपूर्ति की जायेगी।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :