भोपाल 9 मार्च 2022। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण में कई ऐसी घोषणाएं कीं, जो जनता को राहत या सहूलियत देने वाली।
विपक्ष के हंगामे में बीच बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2022-23 का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में उन्होंने प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते आगामी विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। उनके बजट भाषण की सबसे खास बात यह रही कि प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया। इसके अलावा उन्होंने बजट कई और भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की। यहा उनके बजट भाषण के 10 प्रमुख बिंदु पेश हैं, जो जनता को सीधे तौर पर राहत या सहूलियत देने वाले हैं।
मप्र के बजट में की गई 10 महत्वपूर्ण घोषणाएं
-प्रदेश में इस बार कोई नया कर नहीं।
- प्रदेश में इस साल 13000 शिक्षकों की भर्तियां होंगी। एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी।
- प्रदेश में 217 इलेक्ट्रानिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे भोपाल, इंदौर, जबलपुर में।
- भोपाल के बगरोदा और बैरसिया में उद्योग पार्क बनेंगे। स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना की जाएगी।
- गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी, जनजाति विकास निगम बनेगा।
- अजा वित्त विकास निगम के लिए 40 करोड़ का प्राविधान। पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के लिए 50 करोड़ का प्राविधान।
- सागर, शाजापुर, उज्जैन में सोलर प्लांट लगेंगे।
- 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
- उद्यानिकी फसलों के लिए एक लाख मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी। दुग्ध उत्पादन योजना शुरू होगी।
- 31 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। 10 हजार करोड़ का प्राविधान।
जानिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बजट भाषण की दस महत्वपूर्ण बातें
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 3445
Related News
Latest News
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
- रूस में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा अवसर, भारतीय कंपनियों को राजदूत का संदेश
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने की तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन
- आंधी-अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक बाधा, ठीक करने युद्ध स्तर पर काम कर रही बिजली विभाग की टीमें
Latest Posts















