भोपाल 13 जुलाई 2022। प्रदेश में अब कोविड रोग रोकने के लिये सीवेज एवं नालों के गंदे पानी की जांच होगी। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला कलेंक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्ष की शुरुआत में कोविड महामारी के प्रकरणों में वृध्दि परिलक्षित हुई थी। वर्तमान में न्यूनतम लक्षण वाले कोविड पाजिटिव प्रकरण कम संख्या में लगातार पाये जा रहे हैं। इन प्रकरणों की अस्पतालों में भर्ती दर तथा मृत्यु दर अत्यंत कम है। लेकिन अब इस महामारी पर नियंत्रण के लिये कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति हेतु परिचालन दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं जिनका पालन किया जाये।
दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सीवेज/वेस्ट वॉटर सर्विलांस किया जाये क्योंकि अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि कोविड केसों में वृध्दि का कई दिन पहले पर्यावरण के सेम्पल्स के क्लीनिकल सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया जा सकता है। सीवेज निगरानी नेटवर्क के डाटा का मूल्यांकन पब्लिक हेल्थ रिस्पांस के मार्गदर्शन में इसकी प्रभावशीलता के लिये किया जायेगा।
- डॉ. नवीन जोशी
प्रदेश में कोविड रोकने सीवेज और गंदे पानी की जांच होगी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2643
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















