🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

गूगल फोन में ढूंढ निकाली 49 गलतियां, इनाम में मिले कोरोडों रुपये

👤
DD
👁 3349 व्यूज
📍 Bhopal
गूगल फोन में ढूंढ निकाली 49 गलतियां, इनाम में मिले कोरोडों रुपये
भोपाल 7 अगस्त 2022, इंदौर में अपनी नई कंपनी शुरू करने वाले झारखंड के अमन पांडे ने गूगल के फोन google 13 के लॉन्च से पहले फोन में 49 बग्स (गलतियां) ढूंढ निकली है. गूगल ने इसके लिए उन्हें करोड़ों का इनाम दिया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में बग्स मिरर नाम की कंपनी चलाने वाले झारखंड के युवा अमन पांडे ने गूगल के फोन google 13 के लॉन्च से पहले फोन में 49 बग्स (गलतियां) ढूंढ निकाली हैं. जिसके लिए गूगल ने उन्हें करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए हैं. दरअसल, अमन पांडेय झारखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पतरातू में की. जिसके बाद बोकारो स्थित चिन्मया विद्यालय से 12वीं तक की पढ़ाई की. अमन ने भोपाल से एनआईटी से बीटेक किया है. बीटेक करने के बाद अमन ने जनवरी 2021 में बग्स मिरर कंपनी की शुरुआत की. अभी मैनेजमेंट टीम में चार लोग हैं और टोटल 15 लोगों का स्टॉफ है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसकी शुरुआत स्टार्टअप के तौर पर की है.

बग्स ढूंढ़ने के लिए गूगल ने दिया इनाम
बुग मिरर कंपनी के संचालक अमन ने बताया कि गूगल ने अपने लॉन्च होने वाले फोन google 13 को लांच करने से पहले हमें फोन पर रिसर्च करने के लिए दिया था. फोन पर रिसर्च करने दौरान हमारी टीम ने 49 बग्स (गलतियां) फोन में ढूंढ़ निकाली है. जिसके लिए उन्हें गूगल ने कोरोड़ रुपये ईनाम के तौर पर दिया है. गूगल से मिले इनाम पर बताया कि गूगल ने उन्हें इनाम के तौर पर करोड़ रूपये दिए हैं.

गूगल में निकाली 300 से अधिक गलतियां
अमन ने बताया कि इससे पहले भी हमारी टीम ने गूगल पर रिसर्च कर लगभग 300 से अधिक गलतियों को ढूंढ निकाला था. जिसके लिए गूगल ने हमें करोड़ में रुपये इनाम के तौर पर दिए थे. बग्स मिरर नाम की अमन की कंपनी में लगभग 15 मेंबर का स्टाफ कार्य करता है और उनकी माने तो वे अभी कई कम्पनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तो वहीं ब्रांडेड कार की टेक्नोलॉजी पर काम करने के लिए कंपनियों ने रिसर्च का काम सौंपा है. कुछ ऐसी कंपनियां और एजेंसियां हैं जिनके साथ वे काम कर रहे है. फिलहाल अभी अमन अपनी कंपनी बग्समीरर के माध्यम से अभी कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि अभी जिंदगी के सफर की शुरुआत हुई मंजिल अभी दूर है.
Tags :