भोपाल 23 अगस्त 2022, इसी सत्र से शुरू होंगे प्रवेश। फिलहाल इस कालेज में 10 विषयों में एमडी-एमएस की 64 सीटें हैं।
राजधानी के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कालेज में इसी सत्र से स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) में एमएस कोर्स (पीजी) शुरू हो जाएगा। नेशनल मेडिकल कमीशन फार इंडियन सिस्टम आफ मेडिसिन ने इसकी मान्यता दे दी है। यहां पर अभी 10 विषयों में एमडी-एमएस की 64 सीटें हैं। अब 69 हो जाएंगी। गायनी में एमएस शुरू करने वाला यह प्रदेश का पहला सरकारी कालेज है।
साथ ही यह प्रदेश का पहला आयुर्वेद कालेज हैं, जहां 69 सीटों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित होगा। इस कालेज में पीजी की सभी सीटें हर साल भर जाती हैं। गायनी में एमडी कोर्स शुरू करने के बाद विद्यार्थियों के साथ ही सबसे बड़ा फायदा मरीजों को होगा। दरअसल, लेवल-1 प्रसव केन्द्र होने की वजह से यहां पर गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के लिए भर्ती किया जाता है। इसके अलावा प्रसव पूर्व जांचों और इलाज के लिए भी यहां पर गर्भवतियों को भर्ती किया जाता है। पांच विषयों में पीजी शुरू होेने पर मरीजों के इलाज के लिए 15 चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे। ओपीडी में मरीजों की जांच जल्दी हो सकेगी। साथ ही पीजी विद्यार्थियों के जरिए शोध को भी बढ़ावा मिलेगा।
खुशीलाल आयुर्वेद कालेज में पांच सीटों में शुरू होगा गायनी में एमएस
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1215
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















