मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मिशन मोड में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का दिया निर्देश। एक वर्ष के भीतर होगी भर्ती।
भोपाल 26 अगस्त 2022, प्रदेश में एक लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार प्रक्रिया तेज करेगी। एक साल में ये पद भरे जाएंगे। स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग में 30 हजार से ज्यादा विभिन्न् श्रेणी के पद रिक्त हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों ने 93 हजार 681 रिक्त पदों की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके भर्ती प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि एक ओर जहां हम कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार के माध्यम से विभिन्न् क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में काम कर रहे हैं, वहीं, रिक्त पदों को भी एक वर्ष के भीतर भरा जाएगा। इसके लिए सभी विभाग तेजी के साथ कार्रवाई करें। जिन विभागों ने अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी हैं, वे तत्परता दिखाएं।
मध्य प्रदेश सरकार जल्द भरेगी स्कूल और जनजातीय कार्य विभाग में 30 हजार रिक्त पदों को
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 979
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















