🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शिवराज का समरस ग्राम ऊंचाखेड़ा को तोहफा बुदनी तहसील में शामिल किया

👤
DD
👁 1281 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज का समरस ग्राम ऊंचाखेड़ा को तोहफा बुदनी तहसील में शामिल किया
भोपाल 5 सितम्बर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में अपनी विधानसभा सीट बुदनी में आने वाली समरस ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा को तोहफा दिया है तथा उसे बुदनी तहसील में शामिल करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अब तक यह ग्राम पंचायत तहसील रेहटी में शामिल थी।
हाल के पंचायत आम चुनाव में ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा में सभी पंच-सरपंच निर्विरोध चुने गये थे जिससे उसे समरस ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया था। चूंकि बुदनी तहसील का मुख्यालय बुदनी में ही है और वहां रेल्वे स्टेशन से लेकर अन्य बाजार, फैक्ट्रियां, राजमार्ग तथा बुदनी जनपद का मुख्यालय भी है और रेहटी तहसील का मुख्यालय दूर है और वहां विशेष कोई सुविधा नहीं है, इसलिये ग्राम ऊंचाखेड़ा को बुदनी तहसील में शामिल किया गया है।
रेहटी तहसील में पहले 97 ग्राम थे जिसमें से ग्राम ऊंचाखेड़ा निकलने से वहां ग्रामों की संख्या 96 हो जायेगी। जबकि बुदनी तहसील में 90 ग्राम थे जिसमें ग्राम ऊंचाखेड़ा शामिल होने से इसमें कुल ग्रामों की संख्या बढक़र 91 हो जायेगी। इस परिवर्तन के लिये राजस्व विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है तथा आगामी 9 सितम्बर के बाद इसे विधिवत रुप से बुदनी तहसील में शामिल कर दिया जायेगा। बुदनी के एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बताया कि ग्राम ऊंचाखेड़ा के निवासी लम्बे समय से मांग कर रहे थे कि उनका ग्राम रेहटी तहसील के बजाये बुदनी तहसील में शामिल किया जाये क्योंकि उनका बहुधा आना-जाना बुदनी मुख्यालय में ही रहता है। इसीलिये राज्य सरकार ने उनकी मांग स्वीकार इस परिवर्तन की प्रक्रिया शुरु की है।


-

डॉ. नवीन जोशी
Tags :