भोपाल 24 सितम्बर 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस प्रशासन, ब्लैकमेलिंग की घटनाओं को गंभीरता से लें। कॉलेज परिसर, छात्रावास आदि में विशेष सतर्कता बरती जाए। इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित करें कि कॉलेज और छात्रावासों में अवांछित तत्व प्रवेश नहीं करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में आईटीआई की छात्रा से ब्लैकमेलिंग की घटना और इस संबंध में की गई कार्यवाही पर पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक ली। निवास कार्यालय में सुबह बुलाई गई बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ब्लैकमेलिंग की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ। दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया जाए।

इंदौर में हुई जघन्य घटना को चिन्हित अपराध में लेकर रिकार्ड समय में आरोपी को करें दंडित :मुख्यमंत्री श्री चौहान
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 990
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















