🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

महाकाल प्रोजेक्ट का लोकार्पण जन-जन का कार्यक्रम है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

👤
DD
👁 1349 व्यूज
📍 Bhopal
महाकाल प्रोजेक्ट का लोकार्पण जन-जन का कार्यक्रम है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल 27 सितम्बर 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल परिसर विस्तारीकरण के प्रोजेक्ट का लोकार्पण प्रदेश के जन-जन का कार्यक्रम है। प्रदेशवासी और विशेष कर उज्जैनवासी ही इस आयोजन की बागडोर संभालेंगे। लोकार्पण अवसर पर 5 अक्टूबर से गतिविधियाँ आरंभ होंगी, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा महाकाल प्रोजेक्ट के लोकार्पण के साथ पूर्ण होंगी। उज्जैन निवासी हर घर और दुकान में रंगोली और साज-सज्जा करेंगे। बाहर से आने वाले अतिथियों को उज्जैन की सीमा शुरू होते ही उत्साह, उल्लास के साथ भक्ति से परिपूर्ण शिवमय वातावरण का अनुभव होगा। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भोजन, भंडारे आदि का आयोजन किया जाएगा। आगंतुकों के लिए पेयजल, पार्किंग, ठहरने और आकस्मिक स्थिति में उपचार आदि की व्यवस्था के लिए स्वयंसेवी संस्थाएँ अपनी सेवाएँ देंगी। उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर देश के अलग-अलग अंचलों के नृतक दल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल मंदिर परिसर विस्तारीकरण के लोकार्पण की तैयारियों की संबंध में सुबह 7 बजे ली गई बैठक में यह बात कही। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई बैठक में वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ महाकाल की सवारी निकाली जाएगी, देवस्थानों में कीर्तन, भजन और सुंदरकांड का पाठ होगा। पंडित सुखदेव चतुर्वेदी द्वारा श्लोकों की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही क्षिप्रा आरती, संत-समागम और संतों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालयों में धर्म संस्कृति के विभिन्न आयामों पर परिसंवाद भी होंगे।



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :