भोपाल 5 अक्टूबर 2022। राज्य के जल संसाधन विभाग ने एक ऐसे ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट किया है जिसने टेण्डर स्वीकृत होने के बाद भी कार्य का अनुबंध नहीं किया।
दरअसल ठेकेदार फर्म मेसर्स धारा सिंह पटेल ग्राम ताजपुर तहसील आष्टा जिला सीहोर ने मनीरामपुरा तालाब के बांध एवं वेस्टवियर की ऊंचाई बढ़ाने एवं नहर की लम्बाई बढ़ाने का कार्य स्ट्रक्चर सहित के कार्य की निविदा में भाग लिया था। उसने प्रतिशत दर आधार पर 23 मार्च 2022 को योजना की लागत 206 करोड़ 59 लाख रुपये से 33.60 प्रतिशत कम अर्थात 137 करोड़ 18 लाख रुपये की दर दी जिस पर उसकी निविदा स्वीकृत कर ली गई और उसे तीन बार अनुबंध करने के लिये पत्र लिखा गया परन्तु वह नहीं आया। 17 अगस्त 2022 को ठेकेदार ने जवाब प्रस्तुत किया परन्तु उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर अब इस ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया गया है तथा यह ठेकेदार अय किसी नई निविदा में भाग नहीं ले पायेगा।

टेण्डर मंजूर होने के बाद भी अनुबंध नहीं किया, ठेकेदार को किया ब्लेक लिस्ट
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1384
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















