🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद पर्यटक और श्रद्धालु बिताएंगे परिसर में अधिक समय

👤
DD
👁 1513 व्यूज
📍 Bhopal
श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद पर्यटक और श्रद्धालु बिताएंगे परिसर में अधिक समय

भोपाल 7 अक्टूबर 2022। पौराणिक नगरी उज्जैन में 4 साल की अवधि में श्री महाकाल लोक के प्रथम चरण के कार्य पूरे हो गए। यह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की आमजन और प्रदेश के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक भी है। वर्ष 2019 में जरूर इन कार्यों की रफ्तार मंद हो गई थी लेकिन मार्च 2020 में मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान पुनः इस दायित्व को निभाने के लिए सक्रिय हुए। श्री महाकाल लोक के प्रथम चरण के कार्यों को समय पर पूरा होने में देर नहीं लगी। इन कार्यों की मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा निरंतर समीक्षा की गई।

श्री महाकाल लोक में गुजार सकेंगे पर्यटक अधिक समय

जैसा स्वयं मुख्यमंत्री श्री चौहान का मानना है कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भगवान महाकाल के दर्शन के बाद कुछ समय गुजार कर वापसी के लिए निकल जाते थे। अब उन्हें बेहतर परिवेश में एक विकसित प्रांगण में ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। यहाँ रूद्र सागर के पुनरूद्धार और आकर्षक भित्ति चित्रों, शिव लीला पर आधारित मूर्तियों आदि के अवलोकन और अन्य विकसित स्थलों को कई घंटे देखने का संतोष और आनंद प्राप्त होगा। ज्यादा ज्यादा समय बिता कर वे अपनी यात्रा को सार्थक बना सकेंगे।

श्रद्धालु नवीन विकसित सुविधाओं का लाभ लेते हुए यात्रा को यादगार बना सकेंगे

श्री महाकाल लोक परिसर में यात्रियों के लिए अनेक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। यहाँ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक और श्रद्धालु नवीन विकसित सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपनी यात्रा को यादगार बना सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 5 अक्टूबर को जब उज्जैन प्रवास में प्रथम चरण के पूर्ण कार्यों को देखा तो वे भी इस बात से संतुष्ट थे कि निर्धारित मानकों के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य हुए हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु ज्यादा सुख का अनुभव करेंगे। प्रति 12 वर्ष में सिंहस्थ के अवसर पर एक छोटे परिसर में दर्शन के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को भी अब विशाल परिसर में बेहतर ढंग से करना आसान हो जाएगा।

मालवा क्षेत्र की अर्थ-व्यवस्था में आएंगे सकारात्मक परिवर्तन

श्री महाकाल लोक के विकास का लाभ उज्जैन नगर के साथ संपूर्ण मालवा क्षेत्र को मिलेगा। उज्जैन नगर और मालवा अंचल पर्यटक और श्रद्धालु संख्या बढ़ने से आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि का लाभ ले सकेगा, जो उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन होगा। साथ ही पड़ोसी महानगर इंदौर से उज्जैन का बेहतर संबंध स्थापित होगा। इसके अलावा उज्जैन की हवाई पट्टी के विस्तार और इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों के आने-जाने की संख्या में वृद्धि से संपूर्ण मालवा क्षेत्र के आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व में काफी वृद्धि होगी।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :