🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

पुजारी, पुरोहित और भक्त बने श्री महाकाल लोक लोकार्पण के साक्षी

👤
DD
👁 3804 व्यूज
📍 Bhopal
पुजारी, पुरोहित और भक्त बने श्री महाकाल लोक लोकार्पण के साक्षी
भोपाल 11 अक्टूबर 2022, उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से हुए श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शहर के अन्य मंदिरों में किया गया। विभिन्न् मंदिरों में पुजारी, पुरोहित व भक्त इस अद्भुत पल के साक्षी बने। अनेक मंदिरों में उद्घाटन अवसर शंख व झांझ डमरू बजाकर खुशी का इजहार किया। मंदिरों और रामघाट की खास सजावट भी की गई थी।

चिंतामन गणेश मंदिर के प्रशासक अभिषेक शर्मा ने बताया दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मंदिर में बनाई गई आकर्षक रंगोली को निहारा। मंदिर में लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए पुजारी, पुरोहित, ग्रामवासी तथा भक्तों की भारी भीड़ रही।

मंगलनाथ मंदिर में बेहतर इंतजाम

मंगलनाथ मंदिर में लोकार्पण समारोह का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए मंदिर प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बेतहर इंतजाम किए थे। सुसज्जित डोम में पुजारी, पुरोहित व भक्तों को बैठाकर सुविधा पूर्वक कार्यक्रम दिखाया गया।

कालभैरव के भक्त खुश

कालभैरव मंदिर में भक्तों ने लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। बाहर से आए भक्त मंदिर प्रशासन के इंतजाम से खुश नजर आए। भोपाल से आए दीपक शर्मा ने बताया कालभैरव के आंगन में बैठकर हम श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का समारोह देख पाए, यह परिवार के लिए कभी ना भूलने वाला पल रहेगा।

शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह के शुभ प्रसंग पर दीपमालिका प्रज्वलित की गई। शाम को संध्या आरती में पुजारी,पुरोहितों ने माता हरसिद्धि से महासंकल्प के फलीभूत होने पर माता हरसिद्धि से लोकमंगल की प्रार्थना की।






Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :