भोपाल 12 अक्टूबर 2022। राज्य के जल संसाधन विभाग ने रामपुरा खुर्द जिला सीहोर कार्यालय के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री अविनाश कुलकर्णी एवं तत्कालीन एसडीओ बीके जैन द्वारा किये घोटाले की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें एसई भोपाल एके पीपरे अध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि प्रभारी ईई सीहोर सुश्री प्रियंका भण्डारी एवं सहायक यंत्री मुख्यालय भोपाल श्रीमती बारो कुलस्ते सदस्य बनाये गये हैं। समिति को दो माह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।
इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी टेण्डर जारी किये, नियम विरुध्द ठेकेदारों को भुगतान किया एवं करोड़ों रुपये के बिल माप पुस्तिका में चढ़ाकर तथा राशि निकालकर उसका दुर्विनियोग किया। इन दोनों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज हुई थी जिस पर लोकायुक्त ने जल संसाधन विभाग को जांच रिपोर्ट देने के लिये कहा है।
- डॉ. नवीन जोशी

लोकायुक्त के निर्देश पर दो इंजीनियरों द्वारा किये घोटाले की जांच हेतु कमेटी गठित की
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1116
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
- SpaceX बन सकती है पेंटागन की अगली बड़ी AI सर्विस प्रोवाइडर, अरबों डॉलर की डील पर बातचीत
- असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?
- सीएम डॉ. मोहन का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब
Latest Posts















