भोपाल 16 अक्टूबर 2022। राजधानी भोपाल के समीप रातापानी जंगल क्षेत्र में कोलार डेम के पास स्थित पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह के रिसोर्ट की अब संयुक्त जांच होगी। यह जांच सीहोर जिले का राजस्व एवं वनमंडल कार्यालय संयुक्त रुप से करेगा।
उल्लेखनीय है कि कोलार डेम के निकट पूर्व मुख्य सचिव आदित्य विजय सिंह का रिसोर्ट बना हुआ है जो वाईल्ड बेरीज रिसोर्ट श्रृंखला के अंतर्गत रातापानी जंगल लॉज के नाम से जाना जाता है। सीहोर वनमंडल ने इस रिसोर्ट को वन भूमि में बना होना पाया है तथा रिसोर्ट को गत जून माह में नोटिस भेज कर कोई भी गैर वानिकी कार्य करने से रोक दिया था। यह नोटिस सीहोर वनमंडल के वीरपुर वन परिक्षेत्र से जारी हुआ था। नोटिस मिलने पर पूर्व मुख्य सचिव आदित्य विजय सिंह ने वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को शिकायत की थी कि उनके पास रिसोर्ट की भूमि के स्वामित्व संबंधी सभी राजस्व प्रपत्र हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर वन विभाग ने सीहोर वनमंडल के डीएफओ से जवाब तलब कर लिया था। परन्तु लम्बे समय तक कोई जवाब नहीं आने पर वन विभाग ने स्मरण-पत्र जारी किया। इस पर अब इस मामले में ज्वाईंट इन्स्पेक्शन कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि सीहोर वनमंडल ने यह नोटिस इस आधार पर जारी किया था कि रिसोर्ट की भूमि पहले वन भूमि थी जिसे राजस्व विभाग के खसरे में डाली गई लेकिन नियमानुसार वन भूमि को डिनोटिफाई करने की कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिये इस रिसोर्ट पर गैर वानिकी कार्य जिसमें नया निर्माण, वृक्षों का विदोहन आदि पर रोक लगाई गई है। जब तक यह भूमि डिनोटिफाई नहीं होगी तब तक यह वन भूमि ही मानी जायेगी। सीहोर वनमंडल ने यह नोटिस उक्त रिसोर्ट के अलावा वहां के आसपास के काबिज लोगों को भी भेजा हुआ है। फिलहाल इस नोटिस पर कार्यवाही रुकी हुई है।
भोपाल वन वृत्त के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलार डेम के पास वन भूमि पर रिसोर्ट संबंधी नोटिस के मामले में डीएफओ सीहोर को ज्वाईंट इन्स्पेक्शन कराने के लिये कहा गया है जिसमें वन एवं राजस्व अधिकारी दोनों इसकी जांच करेंगे एवं वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। जांच रिपोर्ट आने पर इसे वन विभाग को भेजा जायेगा।
- डॉ. नवीन जोशी

वन भूमि पर बने रिसोर्ट की अब संयुक्त जांच होगी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1097
Related News
Latest News
- शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से चयनित 11 विद्यार्थी और 11 शालाओं को मिला सम्मान
- हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चीन शी जिनपिंग की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बनाएगा AI टूल, 1.1 अरब युआन का निवेश
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
Latest Posts















