🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

गृह प्रवेशम कार्यक्रम को उत्सवी रुप बनाया जाए : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
DD
👁 1147 व्यूज
📍 Bhopal
गृह प्रवेशम कार्यक्रम को उत्सवी रुप बनाया जाए : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
भोपाल 18 अक्टूबर 2022, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के साढ़े चार लाख आवासों के शुभारंभ का मुख्य कार्यक्रम सतना में होगा। दिवाली के पहले धनतेरस के दिन नवनिर्मित आवासों में गरीब परिवार गृह प्रवेश करें यह शुभ भी होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल जुड़ेंगे। उन्हें सतना के कार्यक्रम का विहंगम दृश्य दिखाई दे, इसकी पूरी तैयारी कर ली जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में 22 अक्टूबर को सतना में होने वाले गृह प्रवेशम कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री राम खिलावन पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री मनीष रस्तोगी सहित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वर्चुअली जुड़े कलेक्टर सतना ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। सांसद श्री गणेश सिंह भी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम को उत्सवी रूप दिया जाए, क्योंकि गरीब परिवारों को घर मिलने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन लोग शांतिपूर्ण सुन सकें इसकी तैयारी कर ली जाए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करें। लोगों के स्वागत के लिए मार्ग पर बैनर, फ्लैक्स भी लगाये जाये।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :