भोपाल 20 अक्टूबर 2022 । पूरे प्रदेश में समग्र परिवार आईडी को आधार से लिंक किया जायेगा। यह कार्य मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 31 अक्टूबर 2022 तक किया जायेगा। इसके लिये राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत ईकेवायसी पूर्ण किये जाने हेतु 31 अक्टूबर 2022 तक समग्र आईडी धारकों के ईकेवायसी समग्र पोर्टल पर एमपी ऑनलाईन, सीएससी एवं लोकसेवा केंद्र के माध्यम से कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी मुख्यमंत्री द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित समस्त छ: पेंशन योजनाओं यथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना एवं मानसिक/बहुविकलांगों को आर्थिक सहायता योजना अंतर्गत लाभांवित पेंशन हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ईकेवायसी पूर्ण कराया जाये।
- डॉ. नवीन जोशी

पूरे प्रदेश में समग्र आईडी धारकों को आधार से लिंक किया जायेगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1085
Related News
Latest News
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
- SpaceX बन सकती है पेंटागन की अगली बड़ी AI सर्विस प्रोवाइडर, अरबों डॉलर की डील पर बातचीत
Latest Posts















