🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

निजी कंपनी तीन साल के लिये ब्लेक लिस्ट

👤
DD
👁 1260 व्यूज
📍 Bhopal
निजी कंपनी तीन साल के लिये ब्लेक लिस्ट
भोपाल 20 अक्टूबर 2022 । राज्य के जल संसाधन विभाग ने निजी कंपनी मेसर्स चेतस कण्ट्रोल सिस्टम प्रालि पूना महाराष्ट्र को तीन साल के लिये ब्लेक लिस्ट कर दिया है। अब यह कंपनी भी टेण्डर में भाग नहीं पायेगी। इस कंपनी ने राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के अंतर्गत डेम स्काडा कार्य हेतु पैकेज क्रमांक-1 गांधी सागर एवं अटल सागर, पैकेज क्रमांक-2 तवा डेम, बारना डेम एवं बरगी डेम तथा पैकेज क्रमांक-3 बाण सागर एवं संजय सरोवर डेम के लिये 6 जनवरी 2021 को अनुबंध किया था। अनुबंध के अनुसार, इंस्टालेशन, कमीशनिंग एवं टेस्टिंग कार्य की पूर्णता की अवधि 5 जनवरी 2022 निर्धारित थी। परन्तु कंपनी ने कार्य पूर्ण नहीं किया और बताई गई कमियों में भी कोई सुधार नहीं किया। कंपनी को 15 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया परन्तु उसने कोई भी स्काडा सिस्टम पूर्ण नहीं किया। इसी कारण से अब उसे ब्लेक लिस्ट कर दण्डित किया गया है।



- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :