🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

फर्जी मेडिकल बिल लगाने पर नौ कर्मचारी बर्खास्त

👤
DD
👁 1319 व्यूज
📍 Bhopal
फर्जी मेडिकल बिल लगाने पर नौ कर्मचारी बर्खास्त
भोपाल 22 अक्टूबर 2022। राज्य के जल संसाधन विभाग ने फर्जी मेडिकल बिल लगाने वाले नौ कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनमें शामिल हैं : ईएनसी भोपाल के निज सहायक बीएस सैयाम और श्रीमती रामप्यारी सोनी, आयुक्त कमाण्ड क्षेत्र भोपाल कार्यालय के सहायक वर्ग-2 विजय कनौजिया, मुख्य अभियंता होशंगाबाद कार्यालय के सहायक वर्ग-3 विजय कुमार तुरकई, मुख्य अभियंता चम्बल बेतवा भोपाल कार्यालय की सहायक वर्ग-3 श्रीमती सुगंधामणी, ईएनसी भोपाल के ड्राईवर अशोक मार्कोस, सिंचाई सहभागिता प्रबंधन भोपाल के भृत्य रविन्द्र ढोके, कार्यपालन यंत्री भोपाल के भृत्य कुंजबिहारी मालवीय तथा मुख्य अभियंता चम्बल बेतवा भोपाल के भृत्य सुनील मालवीय।
इनकी पेंशन रोकी जायेगी :
फर्जी मेडिकल बिल लगाने वाले नौ और कर्मचारी भी दोषी पाये गये हैं, परन्तु ये सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनकी पेंशन स्थाई रुप से रोके जाने के आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे। इनमें शामिल हैं : सहायक वर्ग-1 डीएस सोनी, सहायक वर्ग-1 श्रीमती क्रिस्टीना मिंज, सहायक वर्ग-2 कैलाश वर्मा, सहायक वर्ग-2 श्रीमती शिवकुमारी बग्गा, सहायक वर्ग-3 श्रीमती आशा जैन, सहायक वर्ग-3 श्रीमती सरसम्मा, सहायक वर्ग-3 राकेश दत्ता, भृत्य एजाज अहमद एवं भृत्य रामलाल गुप्ता। कार्यभरित कर्मचारी स्वीपर श्रीमती रामकली बाई भी दोषी पाई गई हैं जिनके बर्खास्तगी के आदेश भी अलग से जारी किये गये।
यह है मामला :
उक्त सभी 19 कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी मेडिकल बिल लगाने की शिकायतम 27 मार्च 2011 को मिली थी। जांच कराये जाने पर हमीदिया अस्पताल भोपाल के अधीक्षक ने ये सभी बिल फर्जी बताये। इस पर इनके खिलाफ थाना एमपी नगर भोपाल में धारा 420-34, 468-34, 471-34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। गत 16 सितम्बर 2022 को 19 वें अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल ने इन सभी को धारा 420 के तहत 3 साल कारावास एवं 1 हजार रुपये अर्थदण्ड, धारा 471 के तहत 5 वर्ष का कारावास एवं 2 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। इसी आधार पर इन सभी 19 कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :