भोपाल 25 अक्टूबर 2022। राज्य सरकार ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम बदलकर कर्मचारी चयन मंडल कर दिया है। दरअसल इसके लिये एक विधेयक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित किया गया था जिसे राज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है जिससे यह कानून बन गया है तथा इसी में नये नामकरण का प्रावधान किया गया है।
कानून के उद्देश्यों में कहा गया है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल, तकनीकी पाठ्यक्रमों मुख्य रुप से चिकित्सा और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश परीक्षा संचालित करने के लिये गठित किया गया था। समय के प्रवाह के साथ इन पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश प्रक्रियाएं परिवर्तित हो गई हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल विभिन्न शासकीय विभागों तथा संगठनों में रिक्तियों के लिये प्रतियोगी परीक्षायें संचालित करता है। मंडल की गतिविधियों तथा कार्य में परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुये, मंडल का नाम परिवर्तित कर कर्मचारी चयन मंडल किया गया है। नये कानून में जीएडी के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के एसीएस/पीएस/सचिव को भी मंडल के बोर्ड में पदेन सदस्य रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित व्यापम परीक्षा कांड के बाद इसका अंग्रेजी नामकरण किया गया था जो प्री एक्जामिनेशन बोर्ड था। अब दूसरी बार इसका नया नामकरण किया गया है।
-डॉ. नवीन जोशी

व्यापम अब कहलायेगा कर्मचारी चयन मंडल
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1285
Related News
Latest News
- महिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. यादव बोले- विपक्ष ने किया बहनों के साथ अन्याय
- ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में ₹47.25 करोड़; ‘केरल स्टोरी 2’ पीछे
- एआई से कारीगरों को नई ताकत: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से ज्यादा लाभार्थियों को प्रशिक्षण
- भव्य-दिव्य होगा 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,' सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
- लद्दाख में बनेगा हाई-टेक नाइट टेलीस्कोप, अंतरिक्ष निगरानी में भारत को बड़ी बढ़त
Latest Posts














