🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बांछड़ा, बेडिय़ा एवं सांसी जनजातियों में देह व्यापार रोकने आयेगी सम्मान योजना

👤
DD
👁 1308 व्यूज
📍 Bhopal
बांछड़ा, बेडिय़ा एवं सांसी जनजातियों में देह व्यापार रोकने आयेगी सम्मान योजना
भोपाल 29 अक्टूबर 2022। राज्य का महिला एवं बाल विकास विभाग बांछड़ा, बेडिय़ा एवं सांसी जनजातियों में प्रचलित देह व्यापार की प्रथा को रोकने के लिये सम्मान योजना लायेगा। दरअसल इन जनजातियों में देह व्यापार को सामाजिक मान्यता दी गई है परन्तु इसे विधिवत मान्यता नहीं है। इन जनतातियों की महिलायें विशेषकर लड़कियां इस परम्परागत देह व्यापार में न जायें, इसके लिये यह सम्मान योजना बनाई गई है।
प्रदेश में बांछड़ा जनजाति मंदसौर जिले में मल्हारगढ़, गरोठ, सीतामऊ, पलपुरा, सुवासरा एवं नीमच जिले में नीमच, मनासा, जावद तथा रतलाम जिले में जावरा, आलोट, सैलाना, पिपलौदा व बाजना में पाई जाति है जबकि बेडिय़ा जनजाति सागर जिले में पथरिया, विजावत एवं रायसेन व विदिशा जिले में पाई जाती है। सांसी जनजाति बुरहानपुर एवं छतरपुर जिलों में पाई जाति है।
सम्मान योजना के तहत, उन एनजीओ को आर्थिक सहायता दी जायेगी जो उक्त जनजातियों में देह व्यापार की प्रथा की रोकथाम करने, बचाव करने, पुनर्वास करने, आवश्यक सुविधायें व सहायता देने एवं अन्य सहयोगी गतिविधियां संचालित करेंगे।
उक्त योजना में देह व्यापार में आये बच्चों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास एवं बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में डाला जायेगा। दरअसल इन जनजातियों की देह व्यापार में संलग्र महिलाओं को पुनर्वास के लिये तीन जिलों छतरपुर, सागर एवं मुरैना में एनजीओ द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की जाबालि योजना के तहत आवासीय शिक्षा केंद्र खोले गये हैं जिनमें से मुरैना का केंद्र बंद हो गया है तथा विभाग ने शेष दो केंद्रों को जाबालि योजना के तहत आर्थिक सहायता देना बंद कर दिया है और इन केंद्रों को भी बंद करने का निर्णय लिया है। हांलाकि छतरपुर की सत्यशोधन आश्रम की अधीक्षिका ने सीएम से जाबालि योजना जारी रखने का आग्रह किया है और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने भी इस योजना को बंद न करने के संबंध में सीएम को पत्र लिखा है।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :