🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

नौरादेही अभयारण्य बनेगा टाईगर रिजर्व

👤
DD
👁 1259 व्यूज
📍 Bhopal
नौरादेही अभयारण्य बनेगा टाईगर रिजर्व
भोपाल 3 नवंबर 2022। प्रदेश के सागर जिले में स्थित नौरादेही अभयारण्य को टाईगर रिजर्व के रुप में घोषित किया जायेगा। इसकी वन विभाग तैयारी कर रहा है। दरअसल पन्ना नेशनल पार्क का कुछ हिस्सा केन-बेतवा प्रोजेक्ट में आया है तथा यहां की वन भूमि इस प्रोजेक्ट के लिये देने में केंद्र सरकार ने शर्त रखी है कि नौरादेही अभयारण्य को टाईगर बनाया जाये क्योंकि पन्ना टाईगर रिजर्व के बाघ नौरादेही अभयारण्य तक आते-जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि केन-बेतवा प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने अपना प्रोजेक्ट न मानकर मप्र का प्रोजेक्ट माना है, इसीलिये इस प्रोजेक्ट के तहत पन्ना नेशनल पार्क में आने वाली वन भूमि के लिये राज्य सरकार को वैकल्पिक वनभूमि, नये टाईगर रिजर्व के रुप में व्यवस्था करना पड़ रही है। अन्यथा केंद्र का प्रोजेक्ट होने पर क्षतिपूरक वनीकरण के लिये दोगुना राशि देकर पन्ना पार्क की वन भूमि पाई जाती क्योंकि केंद्र की परियोजनाओं के लिये नियम है कि उसमें वैकल्पिक वन भूमि नहीं ली जायेगी और सिर्फ क्षतिपूरक वनीकरण हेतु दोगुना राशि ली जायेगी।
बनेंगे छह अण्डर पास :
पन्ना नेशनल पार्क में ललितपुर-सिंगरौली रेल लाईन के अंतर्गत खजुराहो-पन्ना 70.55 किमी रेल्वे लाईन हेतु वन भूमि दी गई है परन्तु शर्त रखी गई है कि पार्क के वन्यप्राणियों को रेल्वे ट्रेक पार करने के लिये आधा दर्जन अण्डर पास (रेल्वे लाईन के नीचे से वन्यप्राणियों की आवाजाही हेतु) बनाये जायें। ये अण्डर पास रेल्वे को बनाना है जिसकी ड्राईंग वह राज्य के वन मुख्यालय को भेजेगा तथा वहां से केंद्र सरकार के पास अनुमोदन के लिये जायेगा।
सोनेवानी बनेगा नया अभयारण्य :
बालाघाट जिले की लालबर्रा तहसील में आने वाला सोनेवानी वन क्षेत्र को अभयारण्य बनया जायेगा। यह अभी वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र है तथा पेंच एवं कान्हा टाईगर रिजर्व का कारीडोर भी है। यह दक्षिण बालाघाट वनमंडल में आता है तथा इसे अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव भोपाल स्थित वन्यप्राणी मुख्यालय में आ गया है जिसे स्टेट वाईल्ड लाईफ बोर्ड में मंजूरी के लिये रखा गया।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :