भोपाल 9 दिसंबर 2022। प्रदेश में किसानों के खेतों तक सड़क पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना फिर प्रारंभ की जाएगी। किसानों को आधुनिक कृषि के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। कमल नाथ सरकार में बंद हुई ट्रांसफार्मर अनुदान योजना को फिर प्रारंभ किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित किसान गौरव सम्मेलन में कही। इसमें प्रदेशभर से आए किसानों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नवाब और अंग्रेजों ने मिलकर प्रदेश में साढ़े सात लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित कर पाए लेकिन हमने अपनी सरकार में सिंचित क्षेत्र को बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया। इसे बढ़ाकर 65 लाख करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। किसान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है या कोई और समस्या आती तो चिंता मत करना, मामा कोई कसर नहीं छोड़ेगा। हम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा बांटें तो उस समय एक संभाग में एक जगह कार्यक्रम हो और उससे सभी जिले जुड़ें।

मध्य प्रदेश में कमल नाथ सरकार में बंद हुई ट्रांसफार्मर अनुदान योजना फिर प्रारंभ होगी
Place:
Bhopal 👤By: Digital Desk Views: 1361
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















