10 दिसंबर 2022। सीधी जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री चौहान ने 43.88 करोड़ के 89 विकासकार्यों का भूमिपूजन और 64.49 करोड़ की लागत के 116 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जनता ही जनार्दन: सीएम
मंच से सीधी की जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जनता ही जनार्दन है। मैं पूरे प्रशासन से कहता हूं कि जनता की बेहतर सेवा की जाए। हम सभी लोकतंत्र में जनता के सेवक हैं। हम अच्छा काम करें ये हमारी ड्यूटी है। लोकतंत्र का मतलब है जनता का राज। जनता के राज का मतलब है कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े और जायज काम गांव में ही हल हो जाएं। सीएम ने कहा कि जनजातीय समाज को सशक्त बनाने के लिए हमने पेसा कानून लागू किया है। वह तेंदूपत्ता खुद तोड़ेंगे और खुद बेचेंगे। एक नया ग्राम स्वराज, जहां जनता सर्वोपरि है। सीएम ने कहा कि हमने तय किया कि अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और सरकार खुद चलकर उनके पास जाएगी। मुझे बताते हुए खुशी है कि रीवा जिले में 7.59 लाख आवेदन आये और करीब 7.02 लाख आवेदन स्वीकृत कर दिए गए। सीधी में 1.37 लाख आवेदन आये और 1.25 लाख आवेदन स्वीकृत हो गए हैं।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान: सीधी की जनता को CM ने दी विकासकार्यों की सौगात, तहसीलदार और शिक्षा अधिकारी निलंबित
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1177
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















