🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

डिण्डौरी की बिलगांव सिंचाई प्रोजेक्ट में घोटाले पर तीन इंजीनियर निलम्बित

👤
DD
👁 1294 व्यूज
📍 Bhopal
डिण्डौरी की बिलगांव सिंचाई प्रोजेक्ट में घोटाले पर तीन इंजीनियर निलम्बित
जांच दल भी गठित
भोपाल 26 दिसंबर 2022। राज्य सरकार ने डिण्डौरी जिले की बिलगांव मध्यम सिंचाई परियोजना के बांध एवं नहरों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर वहां के जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री वंश गोपाल सिंह सान्डया, अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्र कुमार रोहितास तथा उपयंत्री सुनील कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बनकाल में इन तीनों अधिकारियों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता वैनगंगा कछार सिवनी रहेगा।
इधर एक अन्य आदेश जारी कर राज्य सरकार ने उक्त परियोजना की उच्च स्तरीय जांच के लिये एक दल गठित कर दिया है। इसमें मुख्य अभियंता बोधी भोपाल अनिल सिंह अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं जबकि सदस्यों में संचालक बांध बोधी भोपाल अजय खोसला, सहायक संचालक बांध बोधी भोपाल आदित्य ताम्रकार तथा सहायक संचालक नहर बोधी भोपाल समीर सोनी नियुक्त किये गये हैं। इन जांच दल को बिलगांव बांध एवं नहरों का स्थल निरीक्षण कर, अद्यतन स्थिति, उपचारात्मक कदम एवं त्रुटियों के लिये जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये आगामी तीन में शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :