🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रवासी भारतीय एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मेहमानों को नेशनल फारेस्ट पार्कों में मिलेगा फ्री घूमने का अवसर

👤
DD
👁 969 व्यूज
📍 Bhopal
प्रवासी भारतीय एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मेहमानों को नेशनल फारेस्ट पार्कों में मिलेगा फ्री घूमने का अवसर
भोपाल 28 दिसंबर 2022। अगले माह जनवरी में इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले देशी-विदेशी मेहमानों को प्रदेश के नेशनल फारेस्ट पार्कों में फ्री में घूमने का अवसर मिलेगा। इसके लिये कान्हा टाईगर रिजर्व-मंडला/बालाघाट, बांधवगढ टाईगर रिजर्व-उमरिया, पन्ना टाईगर रिजर्व-पन्ना, पेंच टाईगर रिजर्व-सिवनी, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व-होशंगाबाद, संजय-दुबरी टाईगर रिजर्व-सीधी, माधव राष्ट्रीय उद्यान-शिवपुरी, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-भोपाल, फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान-डिंडोरी एवं डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान-धार में 6 जनवरी से 13 जनवरी तक प्रतिदिन 50 नि:शुल्क प्रवेश-पत्र रखे जायेंगे।
दरअसल यह प्रस्ताव राज्य के संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने तैयार किया है तथा वन विभाग के पीसीसीएफ वाईल्ड लाईफ को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वन विभाग ने यह प्रस्तव आने पर इसे प्रशासकीय अनुमोदन हेतु वन मंत्री विजय शाह के पास भेजा जहां उनका अनुमोदन मिलने के बाद आदेश जारी कर दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि विदेश से आने वाले अनेक प्रवासी भारतीय मप्र के अलग-अलग जिलों में मूलत: निवास करते हैं। इंदौर में समिट के आयोजन में भाग लेने के अलावा वे अपने मूल निवास के जिलों में भी जायेंगे। इसलिये उनके नेशनल पार्कों में भ्रमण की यह नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है।



- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :