🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भोपाल-इंदौर में 5जी सर्विस शुरू, एमपी में यह सर्विस देने वाली पहली कंपनी बनी जियो

👤
DD
👁 1058 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल-इंदौर में 5जी सर्विस शुरू, एमपी में यह सर्विस देने वाली पहली कंपनी बनी जियो
भोपाल 29 दिसंबर 2022। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही इंदौर में गुरुवार को 5G सर्विस की शुरुआत करने की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही दोनों शहरों में जिओ नेटवर्क के यूजरों को इसका सीधा लाभ मिलने लगेगा। इस शुरुआत के साथ ही एमपी में जियो 5जी सर्विस देने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है। वहीं बताया गया है कि जबलपुर और ग्वालियर में जनवरी 2023 में 5जी सेवा की शुरुआत हो सकेगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कहे जाने के बाद जियो ने 5जी लॉन्च सेवा लांच कर दी है। जियो ने इंदौर और भोपाल में 5जी सेवा शुरू करने का ऐलान गुरुवार कर दिया है। जनवरी 2023 में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को ध्यान में रखते हुए यह सेवा लॉन्च की गई है। जिसके तहत गुरुवार 29 दिसंबर से से राज्य की राजधानी भोपाल और इंदौर में जियो ट्रू 5जी सर्विस मिलना शुरू हो जाएगी।

जनाकारी के मुताबिक बिना किसी दाम चुकाए जियो यूजर्स 1 Gbps+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर सकते हैं। मध्यप्रदेश के सीए शिवराज सिंह चौहान द्वारा श्री महाकाल महालोक में दिए गए भाषण में एमपी में 5जी सेवा शुरू किए जाने का ऐलान किया गया था। अब एमपी के दो शहरों में यह सेवा शुरू करते हुए जियो के प्रवक्ता ने कहा है कि जनवरी 2023 में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले इंदौर और भोपाल में 5जी लॉन्च करते हुए हमें गर्व है। इंदौर और भोपाल मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण शहर हैं।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :