🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सिविल जज अब काला गाउन पहन सकेंगे..

👤
prativad
👁 960 व्यूज
📍 Bhopal
सिविल जज अब काला गाउन पहन सकेंगे..
6 जनवरी 2023। प्रदेश के सिविल जज अब काला गाउन भी पहन सकेंगे। इसके लिये हाईकोर्ट ने 61 साल पहले बने मप्र सिविल न्यायालय नियम 1961 में नया प्रावधान कर दिया है। इसका शुक्रवार को राजपत्र में नोटिफिकेशन किया गया है।
नये प्रावधान के अंतर्गत अब पुरुष सिविल जज प्लेन सफेद कॉलर वाली कमीज, सफेद बैंड, प्लेन काला कोर्ट या प्लेन काला बटन वाला कोर्ट, बैरिस्टर स्ट्रिप्ड अथवा प्लेन काली या प्लेन सफेद पतलून, काला गाउन और काले जूते-मौजे पहनेंगें। इसी प्रकार महिला सिविल जज सफेद कॉलर वाले ब्लाउज के साथ प्लेन सफेद साड़ी या सफेद कॉलर वाली कमीज के साथ सफेद बैंड व प्लेन सफेद सलवार, प्लेन काला कोर्ट, काला गाउन और काले जूते-मौजे या काले रंग की अन्य पादुकायें पहनेंगी। यदि ब्लाउज या कमीज बिना कॉलर वाली हो तो, वे प्लेन सफेद कॉलर के साथ सफेद बैंड पहनेंगी।
शपथ का भी किया नया प्रावधान :
हाईकोर्ट ने मप्र न्यायिक सेवा भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम 1994 में भी बदलाव किया है तथा इसमें सीधी भर्ती से नियुक्त जजों के लिये शपथ लेने का प्रारुप भी जारी किया है। शपथ के प्रारुप में संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने, श्रृध्दापूर्वक तथा अपनी पूरी योग्यता, ज्ञान और विवेक से अपने पद के कर्तव्यों का भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना पालन करने एवं विधि की मर्यादा बनाये रखने का उपबंध किया गया है।



- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :