🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

राष्ट्रद्रोह श्रेणी वाली कंपनी को काली सूची से हटाकर पुन: दिया ठेका

👤
prativad
👁 918 व्यूज
📍 Bhopal
राष्ट्रद्रोह श्रेणी वाली कंपनी को काली सूची से हटाकर पुन: दिया ठेका
13 जनवरी 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग ने रीवा जिले की त्यौंथर बहाव योजना का ठेका मेसर्स एचईएस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रालि हैदराबाद को दिया था जिसने तीन वर्ष के बजाये नौ वर्ष का समय लगाया और इस अवधि में भी कार्य पूर्ण नहीं किया। इस पर इस कंपनी को 21 अक्टूबर 2022 को निलम्बित कर उसे काली सूची में डाल दिया गया था। परन्तु कंपनी द्वारा अपील कर निलम्बन समाप्त करने का निवेदन किया गया जिस पर
जल संसाधन विभाग ने पंजीयन बहाल कर कंपनी को काली सूची से हटा दिया है, परन्तु शर्त रखी है कि
कंपनी 31 मार्च 2023 तक त्यौंथर बहाव योजना में 25 हजार हैक्टेयर में सिंचाई क्षमता विकसित करेगी तथा कार्य का 95 प्रतिशत यानि शेष 15 हजार हैक्टेयर सिंचाई क्षमता जून 2023 तक पूर्ण करेगी।
उक्त कंपनी को 21 अक्टूबर 2022 को जब ब्लेक लिस्ट किया गया था तब उसके बारे में जल संसाधन विभाग ने लिखा था कि कंपनी ने कार्य पूर्ण न कर राष्ट्रीय कृषि उत्पादन में 1715 करोड़ रुपये की हानि कारित की है जोकि राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :