20 जनवरी 2023। राज्य के विमानन विभाग ने रीवा कलेक्टर के वहां बनाये जाने वाले नये एयरपोर्ट के लिये ग्राम चोरहट्टी, चोरहट्टा, अगडाल, एमरी एवं पतेरी स्थित 99.6 हैक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण करने का आदेश जारी कर दिये हैं। इसके लिये रीवा कलेक्टर को 200 करोड़ रुपयों का बजट लोनिवि के माध्यम से दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि रीवा हवाई पट्टी को विमानतल के रूप में विकसित करने हेतु वर्तमान में उपलब्ध 64 एकड़ भूमि केंद्र सरकार के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को आवंटित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त आवश्यक 99.615 हेक्टेयर भूमि को अर्जित कर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को दिये जाने का निर्णय लिया गया है। हवाई अड्डे हेतु समस्त अधोसंरचना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा विकसित की जावेगी, जिसके लिये उनके द्वारा कार्ययोजना तैयार की जाकर निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया गया है। रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित होने के उपरांत एटीआर जैसे बोइंग विमान की लैण्डिंग हो सकेगी, जिससे रीवा क्षेत्र का आर्थिक एवं पर्यटन आदि को बढ़ावा मिलेगा, इससे आम जनता को सीधे लाभ पहुंचेगा।
- डॉ. नवीन जोशी

रीवा एयरपोर्ट हेतु कलेक्टर को 99 हैक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहण करने के आदेश जारी
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 1008
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















