🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

'मुझे राहुल गांधी की मानसिक आयु पर हमेशा से शक' - शिवराज सिंह चौहान

👤
prativad
👁 2531 व्यूज
📍 Bhopal
'मुझे राहुल गांधी की मानसिक आयु पर हमेशा से शक' - शिवराज सिंह चौहान
08 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलना होता है लेकिन वे केवल उद्योगपतियों पर बोलते रहे और वह भी कौन बोल रहा है जो खुद जमानत पर है।
संसद में मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए थे। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए उनकी मानसिक आयु पर ही सवाल उठा दिया। भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा में भी गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास। उनको पूरे देश में कहीं पर भी विकास समृद्धि समरसता दिखाई नहीं दी। मैं तो राहुल गांधी से स्वयं सवाल पूछना चाहता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत छोड़ो का काम करने वाले ही आपके इर्द-गिर्द क्यों थे? देश के खिलाफ काम करने वाले ही आपके दाएं और बाएं क्यों चल रहे थे? यात्रा ने देश को क्या दिया है, यह तो बता दो।"



शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "मुझे राहुल जी की मानसिक आयु पर सदैव संदेह होता है। राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर जो बातें अभिभाषण में कही जाती हैं, उस पर चर्चा होती है। लेकिन अभिभाषण पर एक बात नहीं की और उद्योगपतियों के बारे में बोलते रहे और यह बात वह कर रहे हैं जो खुद जमानत पर हैं।" सीएम शिवराज ने कहा, "जब इनकी सरकारें थी तब इन्होंने देश को लूटा था। दुनिया में चारों तरफ उस समय केवल घोटालों की गूंज होती थी और भारत को घोटालों का देश बना दिया था। जो पार्टी सिर से लेकर पैर तक घोटाले में डूबी हो वह बाकी मुद्दों पर बात भी कैसे करेगी"

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :