🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के अधिकारियों का भोपाल में सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण

👤
prativad
👁 1306 व्यूज
📍 Bhopal
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के अधिकारियों का भोपाल में सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण
9 फरवरी 2023। केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सहयोग से भोपाल में गुरूवार को "एलिस सॉफ्टवेयर फॉर नार्थ एण्ड सेंटर जोन" पर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य के नोडल अधिकारियों का दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण प्रशासन अकदमी में शुरू हुआ। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। सलाहकार केन्द्र सरकार डॉ. सुमेध नगरारे, मुख्य वैज्ञानिक आईसीएआर डॉ. प्राची मिश्रा, संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. आरके मेंहिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लगभग 150 प्रतिभागी सम्मलित हो रहे हैं। प्रशिक्षण से देश में पशुपालन के क्षेत्र में दूध उत्पादन और दुग्ध उत्पादों के विधिवत डाटा संग्रहण और देश की जीडीपी में पशुपालन के माध्यम से दिये जा रहे है योगदान को रेखांकित करने में सहायता मिलेगी। सभी प्रकार के डाटा का डिजिटलाईजेशन किया जा सकेगा। इससे पशुपालन से रोजगार के अवसर उत्पन्न करने, उद्यमिता विकास, पशुपालकों के हित की योजनाओं, परियोजनाओं के निर्धारण आदि में सहायता मिलेगी।



src="http://www.prativad.com/img/MPNews.jpg" class="setborder" style="" alt="Madhya Pradesh, MP News,

Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com" />

Tags :