11 फरवरी 2023। राज्य के वन विभाग ने असम राज्य से मप्र के बालाघाट एवं मंडला जिले में स्थित कान्हा नेशनल पार्क में जंगली भैंसे लाने की सैध्दांतिक अनुमति दे दी है। अब मप्र की वन्यप्राणी शाखा इसके संबंध में आगे कार्यवाही करेगी।
उल्लेखनीय है भारतीय वन्यजीव संस्थान ने अपने एक अध्ययन में असम के जंगली भैंसों को मप्र के कान्हा नेशनल पार्क में बसाये जाने की बात कही थी। इसी के तरतम्य में यह अनुमति जारी की गई है। अब राज्य की वन्यप्राणी शाखा केंद्र सरकार से इसकी अनुमति प्राप्त करेगी क्योंकि यह मामला एक राज्य से दूसरे राज्य में जंगली भैंसे लाने का है। इसके लिये असम सरकार से भी अनुमति ली जायेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय वन्यजीव संस्थान ने असम के जंगली भैंसों को लम्बे समय तक अस्तित्व में रखने के लिये इनके ट्रांसलोकेशन की बात कही है ताकि यदि असम के वन क्षेत्रों में रह रहे जंगली भैंसे अचानक किसी माहमारी में मर जायें तो इनका अस्तित्व बचाये जा सके। बायसन वन्यप्राणी गाय जाति में माना जाता है जबकि जंगली भैंसे गाय प्रजाति में नहीं आते हैं। कान्हा नेशनल पार्क में इनके आने से वहां का ईको सिस्टम संतुलित रहेगा।

असम से कान्हा नेशनल पार्क में जंगली भैंसे लाने की दी अनुमति
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 1117
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
Latest Posts















