🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बीजेपी को टक्कर देने कांग्रेस का वॉर रूम तैयार, वास्तु के हिसाब से बने केबिन और कॉन्फ्रेंस हॉल

👤
prativad
👁 952 व्यूज
📍 Bhopal
बीजेपी को टक्कर देने कांग्रेस का वॉर रूम तैयार, वास्तु के हिसाब से बने केबिन और कॉन्फ्रेंस हॉल
16 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होना हैं। सड़क से लेकर सियासी दफ्तर तक हलचल तेज हो गयी है। कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए अब प्रदेश कांग्रेस दफ्तर को हाईटेक बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की जर्जर लिफ्ट को बदलने के बाद अब ग्राउंड फ्लोर में वॉर रूम तैयार किया जा रहा है। वहां से बैठकर पूरे मध्यप्रदेश की मॉनिटरिंग की जाएगी।

पीसीसी दफ्तर के लंबे समय से बदहाल ग्राउंड फ्लोर में अब हाईटेक तकनीक से दफ्तर तैयार किए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर पार्टी पदाधिकारियों, विभाग अध्यक्षों और प्रकोष्ठ प्रमुखों के बैठने के लिए 25 कमरे तैयार किए गए हैं। सबसे बड़ी बात केबिन के साथ हर पदाधिकारी के लिए कंप्यूटर की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर ही दो मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किए गए जहां बैठकर चुनावी रणनीति तैयार हो सकेगी। ग्राउंड फ्लोर पर बने केबिन में अब पार्टी पदाधिकारियों और विभाग अध्यक्षों की नेम प्लेट लटकायी जा रही है। बताया जा रहा है जल्दी ही पूरा फ्लोर सक्रिय नजर आएगा।

मज़बूत पकड़ के लिए नयी तकनीक का होगा उपयोग
कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के ऐलान के बाद पदाधिकारियों और विभाग प्रमुखों के बैठने की समस्या के समाधान के लिए फ्लोर तैयार हुआ है। नए केबिन तैयार किए गए। यहां से पूरे प्रदेश पर नजर रखी जाएगी। मंडलम सेक्टर तक अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए ग्राउंड फ्लोर में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। फ्लोर में बने केबिन निर्माण में वास्तु का पूरा ख्याल रखा गया है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवादए MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :