🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

डब्ल्युआरडी के 42 अवमानना प्रकरणों एवं 102 लंबित याचिकाओं में तत्काल जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश

👤
prativad
👁 918 व्यूज
📍 Bhopal
डब्ल्युआरडी के 42 अवमानना प्रकरणों एवं 102 लंबित याचिकाओं में तत्काल जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश
18 फरवरी 2023। राज्य शासन ने जलसंसाधन विभाग के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में दर्ज 42 अवमानना प्रकरणों तथा 102 लंबित याचिकाओं में तत्काल जवाबदावा प्रस्तुत करने के सभी नौ मुख्य अभियंताओं को निर्देश जारी किये हैं। इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा में जवाबदावा पेश न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है। सभी मुख्य अभियंताओं से कहा गया है कि वे जवबदावा पेश करने के संबंध में अद्यतन जानकारी विभाग को भेजें।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के विरुध्द न्यायालय में कुल 2132 याचिकायें लगी हुई हैं जिनमें से 442 प्रकरण नियमित स्थापना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के, 347 प्रकरण कार्यभारित स्थापना के वर्ग के, 718 प्रकरण सफाईकर्मी स्थापना वर्ग के, जीरो प्रकरण विभागीय जांच संबंधी, 370 प्रकरण भू-अर्जन संबंधी, 102 प्रकरण ठेकेदारों से संबंधित तथा 35 प्रकरण जनहित याचिकाओं के हैं। इन सभी प्रकरणों में से 102 प्रकरणों में अब तक जवाबदावा पेश नहीं किया गया है।
इसी प्रकार, न्यायालयों में दर्ज अवमानना के प्रकरणों की कुल संख्या 393 है जिनमें 52 प्रकरण नियमित स्थापना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के, 100 प्रकरण कार्यभारित स्थापना के वर्ग के, 164 प्रकरण सफाईकर्मी स्थापना वर्ग के, 4 प्रकरण विभागीय जांच संबंधी, 7 प्रकरण भू-अर्जन संबंधी तथा 3 प्रकरण ठेकेदारों से संबंधित हैं। इन सभी प्रकरणों में से 42 अवमानना प्रकरणों में अब तक जवाबदावा पेश नहीं किया गया है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवादए MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :