20 फरवरी 2023। राज्य सरकार ने सहकारी संस्थाओं के पंजीयन निरस्तीकरण करने के अधिकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था के प्रबंधक से छीन लिये हैं। अब ये अधिकार तीन स्तर पर अलग-अलग अधिकारियों को सौंप दिये गये हैं।
दरअसल राज्य सरकार ने 27 जुलाई 2022 को प्रावधान किया था कि सहकारी संस्थाओं के पंजीयन निरस्तीकरण करने के आवेदन का निराकरण लोक सेवा गारंटी कानून के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था के प्रबंधक 30 कार्य दिवस में करेंगे तथा उनके निराकरण आदेश के विरुध्द जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील की जा सकेगी जिसका निराकरण भी 30 कार्य दिवस में होगा। यहां भी प्रतिकूल आदेश मिलने पर द्वितीय अपील जिले के उप/सहायक आयुक्त सहकारिता के समक्ष की जा सकेगी।
लेकिन छह माह बाद उक्त प्रावधान को बदल दिया गया है। अब सहकारी संस्थाओं के पंजीयन निरस्तीकरण करने के आवेदन का निराकरण लोक सेवा गारंटी कानून के तहत जिला स्तर पर उप/सहायक पंजीयक सहकारी संस्थायें 30 कार्य दिवस में करेंगे तथा संभाग स्तर पर आवेदनों का निराकरण संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थायें करेंगे जबकि राज्य स्तर पर अपर/संयुक्त सहकारी संस्थायें मुख्यालय भोपाल द्वारा किा जायेगा।
- डॉ. नवीन जोशी

सहकारी संस्थाओं के पंजीयन रद्द करने के अधिकार पैक्स प्रबंधकों से छीने
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 1086
Related News
Latest News
- ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में ₹47.25 करोड़; ‘केरल स्टोरी 2’ पीछे
- एआई से कारीगरों को नई ताकत: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से ज्यादा लाभार्थियों को प्रशिक्षण
- भव्य-दिव्य होगा 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,' सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
- लद्दाख में बनेगा हाई-टेक नाइट टेलीस्कोप, अंतरिक्ष निगरानी में भारत को बड़ी बढ़त
- महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: BJP का कांग्रेस पर हमला, भोपाल में 20 अप्रैल को ‘आक्रोश रैली’
Latest Posts














