🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कृषि से जुड़े उद्योग लगाने पर अनुदान देगी सरकार, बजट में होगा प्रविधान

👤
prativad
👁 1254 व्यूज
📍 Bhopal
कृषि से जुड़े उद्योग लगाने पर अनुदान देगी सरकार, बजट में होगा प्रविधान
23 फरवरी 2023। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना पर जोर दे रही हैं। इसके लिए केंद्रीय बजट में प्रविधान किया गया है। एक मार्च को प्रस्तुत होने वाले मध्य प्रदेश के बजट में भी ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योग लगाने पर अनुदान देने का प्रविधान किया जाएगा।

इसके लिए कृषि विभाग ने प्रस्ताव तैयार किए हैं, जिसे बजट में शामिल किया जा सकता है। उद्यानिकी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में भी इनके लिए प्रविधान किया जाएगा।

प्रदेश में किसानों को उपज का अधिकतम मूल्य दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में युवा उद्यमियों द्वारा कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए प्रविधान किया है।

प्रदेश सरकार भी बजट में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कृषि से जुड़े उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उद्यानिकी विभाग दस करोड़ रुपये और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग 50 करोड़ रुपये तक की खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना पर अनुदान देगा।
इसके लिए योजना अनुसार बजट में प्रविधान रखा जाएगा। वहीं, कृषि विभाग प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना के लिए स्थानीय युवाओं को 40 लाख रुपये तक की इकाई लगाने पर 25 प्रतिशत अनुदान देगा। शिवराज कैबिनेट ने इस योजना को भी मंजूरी दे दी है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नरवाई जलाने से पर्यावरण और भूमि को हो रही क्षति को रोकने के लिए इससे संबंधित उपकरण खरीदने पर भी अनुदान दिया जाएगा। इससे संबंधित योजना को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए बजट में बीस करोड़ रुपये का प्रविधान किया जाना प्रस्तावित है।
45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा कृषि बजट

सूत्रों का कहना है कि कृषि बजट इस बार 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा। इसमें केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रविधानों के अनुरूप राज्य अपना अंशदान बढ़ाकर रखेगा। वर्ष 2022-23 के लिए कृषि बजट 40, 916 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया था। इसमें कृषि सहित 14 विभागों की कृषि से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट शामिल है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवादए MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :