04 मार्च 2023। मध्यप्रदेश के तीन बांधों के ढहने का खतरा है। इनकी तत्काल मरम्मत करने के लिये केंद्रीय जल आयोग ने मप्र के जल संसाधन विभाग को डेम सेफ्टी एक्ट 2021 के तहत जारी गाईडलाईन अनुसार मरम्मत करने के निर्देश दिये हैं।
ये हैं तीन बांध :
होशंगाबाद अब नर्मदापुरम जिले में वर्ष 1981 में बना खोरीपुरा डेम। विदिशा जिले में वर्ष 1976 में बना सम्राट अशोक सागर डेम। सागर जिले में वर्ष 1992 में बना नयाखेरा टैंक डेम। इन तीनों बांधों का डेम सेफ्टी एक्ट के तहत निरीक्षण हुआ था जिसमें इनके ढहने का खतरा बताया गया है। इन तीनों बांधों को केन्द्रीय जतल आयोग ने केटेगरी वन में रखा है और इनकी तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये हैं। मप्र के जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बोधी अनिल सिंह ने धसान केन बेसिन सागर, चम्बल बेतवा बेसिन भोपाल एवं होशंगाबाद बेसिन के चीफ इंजीनियरों को इन तीनों बांधों की मरम्मत करने के लिये तत्काल कदम उठाने के लिये कहा है ताकि कोई अप्रिय घटना घटिन नहीं हो।
- डॉ. नवीन जोशी

प्रदेश के तीन बांधों के ढहने का खतरा तत्काल मरम्मत कार्य करने के केंद्र ने जारी किये निर्देश
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 1187
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
Latest Posts















