🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब कम्पोजिट मदिरा दुकानों का स्टॉक आनलाईन होगा

👤
prativad
👁 1038 व्यूज
📍 Bhopal
अब कम्पोजिट मदिरा दुकानों का स्टॉक आनलाईन होगा
11 मार्च 2023। प्रदेश में अब कम्पोजिट मदिरा की लायसेंसी दुकानों का स्टॉक ऑनलाईन होगा। कम्पोजिट मदिरा दुकानें वे होती हैं जिनमें देशी-विदेशी दोनों मदिरा बिकती हैं। इन दुकानों का स्टॉक ऑनलाईन करने के लिये आबकारी कार्यालय ने अपने ई-आबकारी पोर्टल में नया माड्यूल लाईव कर दिया गया है।
आबकारी आयुक्त द्बारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, उक्त माड्यूल में सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों के स्टॉक का संधारण संचालित होगा। रोजाना उपलब्ध स्टॉक एवं बिकी मदिरा का डाटा लायसेंसी ठेकेदार को उक्त पोर्टल पर डालना होगा। यदि दुकान के साथ गोदाम है तो उसमें उपलब्ध एवं निकला स्टॉक का भी डाटा डालना होगा। लायसेंसी ठेकेदार द्वारा की गई एन्ट्री का सत्यापन जिला आबकारी कार्यालय द्वारा किया जायेगा तथा सत्यापन के बाद ही मदिरा स्टॉक पंजी में प्रदर्शित की जा सकेगी। जिला आबकारी अधिकारी पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्ट की मॉनीटरिंग कर यह सुनिश्चित करायेंगे कि जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों द्वारा अनिवार्यत: प्रतिदिन मदिरा विक्रय की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाये।

- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com, prativad




Tags :