🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

चीतों के हमले से न बचायें पालतु पशु को, सरकार देगी हर्जाना, नई गाईड लाइन जारी

👤
prativad
👁 851 व्यूज
📍 Bhopal
चीतों के हमले से न बचायें पालतु पशु को, सरकार देगी हर्जाना, नई गाईड लाइन जारी
16 मार्च 2023। राज्य के वन विभाग ने पालपूर कूनो में आये बीस चीतों के संबंध में नई गाईड लाईन जारी की है जिससे इनके हमलों से बचा जा सके। ये चीते प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य एवं नौरादेही अभयारण्य में भी बसाये जाने हैं।
गाईड लाईन में कहा गया है कि चीतों द्वारा मनुष्यों पर हमला करने का कोई प्रकरण नहीं पाया गया है किंतु सावधानियां बरतना आवश्यक है। जब भी कभी चीते गांव की ओर आयें तब अपने स्थान पर खड़े होकर के जोर-जोर से चिल्लाना है जिससे ये अपने आप दूर चले जायेंगे। छोटे बच्चों को चीतों से बचायें एवं उन्हें भी चीतों के आने पर हाथ उठाकर चिल्लाना सिखा दें।
गाईड लाईन में कहा गया है कि यदि कभी चीते द्वारा पालतु जानवरों को मारा या घायल किया जाता है तब उन्हें छुड़ाने का प्रयास बिल्कुल न करें क्योंकि शासन द्वारा पालतू जानवर की वन्यप्राणी द्वारा मृत्यु या घायल किये जाने पर मुआवजा दिये जाने का प्रावधान है। इसलिये ऐसी घटना के होने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को देकर मुआवजा प्राप्त किया जाये।

पर्यटकों के लिये व्यवस्था की जायेगी :
वन विभाग का कहना है कि एक बार ये चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान के परिवेश को पूरी तरह अपना लेते हैं, तब इन्हें देखने हेतु पर्यटकों के लिये व्यवस्थायें की जायेंगी। पर्यटन से रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे जैसे कि किराये का वाहन उपलब्ध कराना, वाहन चालक, गाइड, होटल, रेस्टोरेंट आदि।

बनेगा नया टूरिस्ट सर्किट :
वन विभाग के अनुसार, भविष्य में देश की राजधानी नई दिल्ली से राजस्थान के रणथंभौर टाईगर रिजर्व, होते हुये मप्र के कूनो नेशनल पार्क श्योपुर, माधव नेशनल पार्क शिवपुरी तथा ग्वालियर एवं आगरा पर्यटन स्थलों को शामिल करते हुये एक बेहतरीन टूरिस्ट सर्किट का विकास होगा।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :