🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सरबजोत ने आईएसएसएफ विश्व कप में भारत की स्वर्णिम शुरुआत की

👤
prativad
👁 835 व्यूज
📍 Bhopal
सरबजोत ने आईएसएसएफ विश्व कप में भारत की स्वर्णिम शुरुआत की
22 मार्च 2023। भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार हो रही आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही भारत ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।

देश के सरबजोत सिंह ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के स्वर्ण पदक मैच में अज़रबैजान के रुस्लान लुनेव को 16-0 से हरा कर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। म.प्र. शूटिंग अकादमी रेंज में शुरू हुए मुक़ाबले में देश के वरुण तोमर ने भी काँस्य पदक जीता।

अंबाला के खिलाड़ी सरबजोत ने 585 के स्कोर के साथ 24 पदक दावेदार में से 60-शॉट क्वालीफिकेशन राउंड में सबसे पहले शीर्ष स्थान हासिल किया। 25-शॉट के शीर्ष आठ रेंकिंग राउंड में सरबजोत 253.2 के स्कोर के साथ फिर से शीर्ष पर रहे। सरबजोत ने अपने अंतिम शॉट में सटीक 10.9 स्कोर का निशाना लगाया और आईएसएसएफ विश्व कप का पहला पदक अपने नाम किया।

चाइना की ली जू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन कियान वेई ने काँस्य पदक जीता जर्मनी की डोरेन वेनकम्प ने महिला वर्ग में काँस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता का दूसरा दिन

गुरूवार को एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट प्रतियोगिता निर्धारित है। एयर पिस्टल 10 मीटर की मिक्स्ड टीम फाइनल स्पर्धा दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल सुबह 10.30 बजे होगा। सभी फाइनल ISSF और NRAI YouTube चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किए जा रहे हैं।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :